चल रहा हूं दूर उस सूनसान से रास्ते पर
अकेला पर परछाई के साथ
वो भी कुछ बेमन से चल रही है
मेरी तरह.. जैसे मैं चल रहा हूं
चलना नहीं चाहता हूं
थक गया हूं पर रुकना नहीं चाहता हूं
टूट गया हूं पर बिखरना नहीं चाहता हूं
मेरे अंदर का ये जज़्ब है
या ये मेरा छलावा है
या खुद को राहत देने की कोशिश है
सूरज ना जाने कितनी बार डूबा
ना जाने कितनी बार उबरा है
पर मेरे अंदर अब भी
ना जाने कितने बरसों से
ना जाने कितने लम्हों से
अब भी आलसी सा पसर गया है
एक अंधेरा.. काला स्याह अंधेरा
No comments:
Post a Comment